हिमाल रैबार  यानि हिमालय से सन्देश देना है और ये सोच इस लिए बिकसित हुई कि दुनियाँ मै हर दिन कई घटनाएं होती है और कई खबर बन जाती है  और कई महत्व पूर्ण घटनाएं खबर नहीं बन पाती हैं जो खबर बनती हैँ वो सही प्रकार से  आप तक नहीं पहुँच पाती है खबरें तोड़ मरोड़ कर आप तक पहुँचती है तब हम ने निष्चय किया हिमाल रैबार के जरिए आपको सही और सटीक जानकारियां पहुँचाने का काम करेंगे

 साथ हि समय समय पर  आपको हिमालय के बारे में सभी प्रकार की खबरें और जानकारियां भी साझा करेंगे हम आपको विस्वास दिलाते हैं कि आपको हम हिमाल रैबार  के माध्यम से उच्च स्तरीय जानकारियां देने का प्रयास करेंगे जहाँ गलती हो तो आप हमें हमारी गलती बता कर हमें कृतार्थ  करेंगे जिसमे हमें कोई हिचक नहीं होगी।       

  संपादक 

मेरा नाम इन्दर सिंह बिष्ट है मैंने महा विधालय जोशीमठ से से 2001 मै स्नातक किया और महाविद्यालय मै छात्र संघ अध्यक्ष के दायित्व को निभाने का मौका भी मेरे छात्र मित्रों ने दिया जिनका मै आज भि ऋणी हूँ और मैने मास्टर ऑफ जर्नलिस्म ( MJMC ) उत्तराखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी से कियाऔर पिछले 20 सालों से इंडिया टीवी में गढ़वाल रिपोर्टर के तौर पर रिपोर्टिंग कर रहा  हूं वर्ष 2004 के सितंबर माह में इंडिया टीवी ज्वाइन किया था तब से लेकर आज तक अनवरत आपके बीच खबरों को लाता रहा हूं इस बीच कई बार कई घटनाएं मन को झकझोर कर रख देती थी मगर यह तो काम है भाई करना ही पड़ेगा पत्रकारिता का जुनून वर्ष 2001 से मन में जगा तब जोशीमठ से पाक्षिक अखबार औली समाचार प्रकाशित होता था इसके संपादक स्वर्गीय  हरिश्चंद्र चंदोला जी थे जिन्हें मैं पत्रकारिता में अपना आदर्श और गुरु मानता हूँ   तथा दो साल तक मैंने पर्वत जन पाक्षिक पत्रिका में काम करने का अवसर मिला जिसमें मैंने अनेक आर्टिलों के जरिए जनता की आवाज को सरकार के सामने रखा चंदोला जी  नेहीं  मुझे सुझाव दिया कि क्यों नहीं तुम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम शुरू करते हो तब तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नयाँ नयाँ प्लेट फार्म था और आज तक सबसे चर्चित चैनल होता था और ज़ी न्यूज़ मैं थोड़ा बहुत खबरें आती थीऔर सरकारी चैनल प्रसार भारती का दूरदर्शन न्युज होता था  और हमारे इंडिया टीवी के अध्यक्ष रजत शर्मा जी का शो आपकी अदालत प्रसारित होता था जिसमे रजत जी बड़ी बड़ी हस्तियों का साक्षातकार  करते थे और जब 2004 में चैनल लांच हुआ तो मन में जिज्ञासा हुई चंदोला जी की बात पर अमल किया जाए और  इंडिया टीवी में नोएडा जाकर इंटरव्यू दिया जहां न्यूज़ डायरेक्टर श्रीमान हेमंत शर्मा जी ने हमारा इंटरव्यू लिया और कहा अरे तुम तो बद्री नारायण से हो उन्हें भी अच्छा लगा कि चलो बद्रीनाथ से एक लड़का चल कर आया  है जो हमें खबरें भेजेगा उस दौर में खबरें भेजना भी बड़ी चुनौती पूर्ण कम था खबर तो कर लेते थे मगर टेप को दिल्ली तक पहुंचाना बड़ी महाभारत थी फिर मैं यहां से टेप बस में रख करके देहरादून भेजता  था जहां से हमारे साथी रिपोर्टर उन्हें दिल्ली की बस में रख देते थे और टेप पहुंचती थी काउंटर नंबर 44 नानक टी स्टॉल पर जहां से हमारे रायडर टेप को कलेक्ट कर स्टूडियो पहुंचाते थे । एक बार की घटना है उस समय उमा भारती जी भा0ज0पा से नाराज चल रही थी वो मीडिया से बात नहीं करना चाह ती थी मगर भगवान बद्री विशाल की कृपा देखिये  उन्होंने मुझे इन्टरब्यू दिया जिसे उस दौर का एक्सक्लूसिव इंटरब्यु कहा गया तब इंडिया टीवी का ऑफिस सेक्टर 16 ए में होता था  अब तो इंडिया टीवी का अपना ऑफिस सेक्टर 85 नोएडा में है जो की काफी बड़ा मीडिया हाउस है खबरें करना रूटीन की आदत में सुमार था और कहते हैं ना जो काम आप मन से करते हो वही आपको अच्छा लगने लगता है अब इस मेरे पेज को आगे बढ़ाने के लिए आपके सपोर्ट की सख्त आवश्यकता है । । । 

   संपादक-इन्दर  सिंह बिष्ट

पता–डाँडों वार्ड ना0 06 -जोशीमठ,
जनपद— चमोली गढवाल,उत्तराखण्ड।
फोन- 9897247016, 9412019012
ईमेल- @himaalraibar.com

Inderbisht1979@gmail.comदेहरादून निवास का पता- हाउस नंबर 9 सुपुली  सदन अजंता एनक्लेव अधोइ वाला देहरादून 24 8001