संघर्ष, समर्पण और सेवा की भावना से जनजीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले आदरणीय महेंद्र भट्ट जी का सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यार्थी जीवन से राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति आपका समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति आपका आत्मीय व्यवहार तथा उत्तराखंड के विकास, सीमांत क्षेत्रों के उत्थान और जनभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का आपका सतत प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

देवभूमि की आध्यात्मिक चेतना, हिमालय की दृढ़ता और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के प्रति आपका अनुराग सदैव आपके व्यक्तित्व में झलकता है। विशेष रूप से श्री बदरीनाथ धाम सहित संपूर्ण चमोली जनपद के विकास, धार्मिक पर्यटन, आधारभूत संरचना और जनहित के विषयों को आपने निरंतर प्राथमिकता दी है।

भगवान श्री बद्री विशाल, बाबा केदारनाथ, माँ नंदा देवी और देवभूमि के समस्त आराध्य देवों से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि, यश तथा राष्ट्र और समाज की निरंतर सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।

ईश्वर से कामना है कि आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे तथा आप सदैव इसी प्रकार जनआकांक्षाओं के विश्वसनीय प्रतिनिधि बने रहें।

जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत मंगलकामनाएँ।

– इन्दर सिंह बिष्ट

प्रधान संपादक, हिमाल रैबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *