
कुमाऊं की बेटी रेखा तिवारी पाउनी ने 15 दिन के भीतर अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो और यू रोप की एल्ब्रश चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। पावनी ने अब माउंट एवरेस्ट को फतह करने का मन बनाया है।
दुनिया की सबसे ऊंची सात चोटियों को फतह करने के मकसद से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के किच्छा के मलली देवरिया की रहने वाली रेखा तिवारी पावनी ने हाल ही में यूरोप और अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहरा दिया पिछले तीन वर्षों से पावली भवाली में रह रही पावली ने बताया कि उन्होंने हिमाचल के Avim अकादमी से प्रसिकक्षण लेने के बाद उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वतों को फतह करने की ठानी पिछले दिनों अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी क्लीमिंजारो जोकि 5895 मीटर है पर तिरंगा फहराने का अलग ही एहसास था क्योंकि उसी दिन भारत ने मिशन चंद्रयान 3 के जरिए चंद्रमा पर तिरंगा फहराया था उसके दो दिन बाद वह रूस के लिए रवाना हो गई थी क्योंकि उसको ययुरोप की सबसे ऊंची चोटी अल्ब्रश जिसकी उंचाई 5642 मीटर है पर भी तिरंगा फहराना था । जिसका अनुभव अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी चढ़ने से बहुत अलग था -7 डिग्री सेल्सियस पर माउंट अल्ब्रश पर तिरंगा फहराना कुछ अलग ही एहसास था। उन्होंने कहा कि यह खुशी और भी दुगनी हो गई जब भारत ने आदित्य एल वन का सफल परीक्षण किया कंप्यूटर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर पावनी ने अपनी आध्यात्मिक और योग यात्रा में अपनी उड़ान के पंख लगा दिए।
