15 सितंबर अपने  जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  अपने व्यस्ततम व्यस्त कार्यक्रम  से समय निकालकर देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास पहुंचे!

  जहां उन्होंने  अपने  जन्मोत्सव की पूर्व संध्या के अवसर पर बच्चों को  उपहार देकर अपना जन्म  दिवस मनाया।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों के साथ न  सिर्फ भोजन किया बल्कि उन्हें अपने हाथों से भोजन भी कराया।

 मुख्यमंत्री को अपने मध्य उपस्थित देखकर उत्साहित छात्राओं ने न केवल दीप जलाकर,, गायत्री मंत्र व गणेश वंदना कर  मुख्यमंत्री  के दीर्घायु  जीवन की कामना की बल्कि उनके स्वागत में रंगारंग प्रस्तुति भी प्रस्तुत की..!

 इस क्षण को अविस्मरणीय  बनाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया..!”

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एक संरक्षक की तर्ज पर अपने संबोधन में कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें उसे पूरे मनोयोग व लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े..!

 किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व की अपनी पूर्ण क्षमता,योग्यता  व भूमिका के साथ करें..!

 इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त  शिक्षा/सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *