
बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने बद्रीनाथ-माणा के निकट हुए हिमस्खलन के दौरान घायल हुए श्रमिकों से आर्मी चिकित्सालय,ज्योतिर्मठ में मुलाक़ात कर उनकी कुशल क्षेम पूछी…जहाँ रेस्क्यू कर भर्ती किये गए घायल श्रमिकों का इलाज़ किया जा रहा है…विधायक ने सैन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर उनके द्वारा चलाए जा रहे रेसक्यू अभियान की सराहना की..उनके साथ इस दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी,चमोली के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ..पालिकाध्यक्ष ज्योतिर्मठ श्रीमती देवश्वरी शाह और .ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दशोली गोविन्द सजवाण ..नगर कांग्रेस अध्यक्ष ज्योतिर्मठ हरेन्द्र राणा .व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योतिर्मठ नैन सिंह भण्डारी सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
