
क्षेत्र की आराध्या माँ नन्दा की डोली और रंगा रंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ देहरादून मै नंदानगर के प्रवासियों की प्रथम होली मिलन का कार्यक्रम। ।

संस्कृति विभाग के प्रेक्क्षा हॉल में आज होली मिलन कार्यक्रम के तहत नंदा नगर के देहरादून में रह रहे सैकडों प्रवासियों ने प्रथम होली मिलन कार्यक्रम मै सिरकत की नन्दा सेवा समिती के तत्वाधान मै आयोजित कार्य क्रम मै नंदानगर के देहरादून मै रह रहे कलाकारों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।

वहीं नंन्दाक क्षेत्र के देहरादून में रह रहे प्रवासियों ने कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां का लुफ्त उठाया।

महिलाओं पुरुषों और बच्चों का कार्यक्रम के प्रति उत्साह देखते ही बनता था कार्यक्रम आयोजक मंडल ने कार्यक्रम को बहुत ही सटीक तरीके से अंजाम दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ,डॉक्टर रमेश पांडे थे । कार्यक्रम का संचालन पंकज सती ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विपुल मंडोली ने कहा की यह तो अभी शुरुआत है आगे भी कार्यक्रम नंदा सेवा समिति के तत्वाधान में होते रहेंगे ताकि देहरादून में रह रहे क्षेत्र के प्रवासियों का आपस में मिलन होता रहे और। तारतम्य बना रहे कार्यक्रम का संचालन पंकज सती ने किया ।

वहीं कार्य क्रम के अन्त मै सभी लोगों ने ढोल की थाप पर एक दूसरे को होली की बधाई देते हुये अबीर और गुलाल उड़ा कर रंगों के त्योहार होली खेली ।

