
इन दिनों माँ नंदा देवी राजराजेश्वरी कुरूड से चलकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए अपने मायके होते हुए अपने ससुराल कैलाश के लिए जा रही है इस दौरान माँ नंदा अपने मैती मुलुक के लोगों से मिलते हुए अपना आगे का सफर कैलाश के लिए तय कर रही है इसी के क्रम में आज माँ नंदा की डोली नंदा नगर विकासखंड के बंगाली गांव में पहुंची जहां ग्रामीणों ने मां नंदा की पूजा अर्चना की और नए अन्य का भोग लगाकर सभी ग्राम वासियों और श्रद्धालुओं को मां का प्रसाद वितरित किया भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद मां नंदा अपने आगे के पड़ाव के लिए ग्राम बंगाली से बुर्सोल के लिए रवाना हुई मां नंदा के इस विग्रह देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही और सभी भक्तों ने मां से आशीर्वाद लिया आशीर्वाद के साथ-साथ अपने प्रदेश और गांव की खुशहाली का आशीर्वाद भी मां से मांगा ।।

