भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी खिलाड़ी सुरेश रैना आज सुबह 11:00 बजे भू बैकुंठ धाम बद्री विशाल के दर्शन करने पहुंचे इस दौरान मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे जो सुरेश रैना को देख कर काफी खुश हुये वहीं नारायण की नगरी बद्रीनाथ धाम में पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के सुरेश रैना ने कहा कि भगवान बद्री विशाल यह धाम दिव्य है यहां आने की उनकी  इच्छा  बहुत पहले से थी मगर आज मौका मिला तो भगवान के दिव्य दर्शन हुए मंदिर दर्शन करने के बाद सुरेश रैना भगवान बद्री विशाल के मुख्य पुजारी महामहिम रावल केशव प्रसाद नम्बूद्री के पास पहुंचे जहां उन्हें रावल जी ने प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *