भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हरा दिया. भारत ने पाकिस्तान को 357 रनों का टारगेट दिया था जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 32 ओवर में मात्र  128 रन 8 विकेट पर बनाये . पाकिस्तान के दो बल्लेबाज बल्लेबाजी करने नहीं आ पाए. जिससे पाकिस्तान की पारी को समाप्त घोषित कर दिया गया. बता दें कि हारिस रऊफ और नसीम बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाए. दोनों खिलाड़ी चोटिल होगये थे.जिसके कारण बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतर सके और भारत को विजेता घोषित कर दिया गया. वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के हिसाब से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. वहीं गैद बाजी करते हुये कुलदीप  ने 5 विकेट चटकाए तो वहीं बुमराह, शार्दुल और हार्दिक को 1-1 विकेट हासिल हुई. पाकिस्तान के सामने 357 रनों का  विशाल टारगेट था. भारत ने  रिजर्व डे के दिन खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन बनाए । 

कोहली और केएल राहुल का शानदार शतक

इससे पहले भारत की ओर से कोहली और केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली, दोनों ने मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. कोहली 122 रन और केएल राहुल 111 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले रोहित ने 56 रन और गिल ने 58 रनों की पारी खेली थी. पाकिस्तान की ओर से शाहीन और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला. बता दें कि कल भारत और पाकिस्तान के बीच प्रेमदासा में सुपर 4 का मैच बारिश की वजह से स्थगित कर दिया गया था. जिसके कारण मैच को रिजर्व डे पर खेला गया था.  बारिश के कारण कल खेल रोके जाने तक भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए . मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तानी टीम – फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *