पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने तहसील पिथौरागढ़ के पट्टी धनोरा ग्राम पांडा के  किसान कमला देवी के खेत में धान की फसल कटाई प्रयोग(क्रॉप कटिंग प्रयोग) के परीक्षण का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी धान की फसल की कटाई की । 

क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत 30 वर्ग मीटर के खेत में क्रॉप कटिंग  के तहत धान की फसल का परीक्षण किया गया तथा धान  को झाड़ने के बाद धान को तोला गया जिसके आधार पर खेत में औसत उत्पाद का अनुमान लगाया गया।  

बता दे की इसी प्रकार खेतों में औसत उत्पादन का पता लगाया जाता है जिसके आंकड़े देहरादून स्थित कृषि  निदेशालय को भेजा जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *