forest fire

गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी के जंगलों में इन दोनों भयंकर आग सुलग रखी है जिसकी वजह से बेस कीमत जंगली जानवर और वन संपदा जलकर खाक हो रही है । पिछले दिनों आग बुझाने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में एड़ी चोटी का जोर लगाया मगर आग फिर भी नहीं बुझा पाए जिसको बुझाने के लिए वन विभाग हारमान होकर सेना से आग बुझाने का निवेदन किया आज इसी के तहत पौड़ी के जंगलों में लगी  आग बुझाने बुझाते हुए सेना का एम आई  17 हेलीकॉप्टर देखा जा सकता है अब उम्मीद की जानी चाहिए जल्ल्द ही गढ़वाल मंडल के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाया जा सकेगा और इसे बुझाए जाएगा जंगल में लगी आग से हजारों जंगली जानवर और और बेस  कीमती बन संपदा बचाई जा सकेगी यही हाल पूरे पहाड़ के जंगलों का है जंगलों में इतनी भयंकर आग है जिसकी वजह से पहाड़ के तापमान का पारा भी चढ़ता जा रहा है आग लगने की वजह से धुएं का गुब्बार इतना फैल गया है जिस वजह से लोगों में जान लेवा बीमारियां भी होने लगी है जैसे अस्थमा नजला  खांसी जुखाम जैसे कई बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं यदि समय पर पहाड़ों में लगी यह आज बुझाई नहीं गई तो आने वाले 10 मई  से चार धाम यात्रा आरंभ हो रही है जिस वजह से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए प्रशासन को चाहिए जल्द से जल्द पहाड़ के धड़कते जंगलों को शांत किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *