24 कुंतल फूलों के साथ सजाया जा रहा है मंदिर

विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योर्तिंगलिंग भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच गई है। ऊं नम् शिवाय.. जय बाबा केदार… के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने डोली का स्वागत किया। 

  भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली चार दिनों की पैदल यात्रा के पाश्चात्य गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे श्री केदारनाथ धाम पहुँच गई है। ऊं नम् शिवाय के उदघोष के साथ सेना के 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुन के साथ डोली का भव्य स्वागत हुआ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित तीर्थ पुरोहितों ने डोली का स्वागत कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि बाबा के कपाट शुक्रवार सुबह 07 बजे    मंत्रोच्चारण के साथ देश- विदेश से बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मुख्य मंदिर सहित प्रांगण करीब 24 कुंतल फूलों के साथ सजाया जा रहा है।

वहीं बाबा केदारनाथ जी की डोली धाम में पहुँच ने पर  ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज ने सम्पूर्ण विश्व के सनातनधर्मियों की ओर से भगवान को माला समर्पित की । 

जगत गुरु शंकरा चार्य महाराज के धाम पहुंचने पर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर किया स्वागत , इस अवसर पर उपस्थित रहे बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती , पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ल, सन्तोष त्रिवेदी जी आदि उपस्थित रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *