चमोली तपोवन सुभाई मोटर मार्ग पर कार के अंदर महिला का जला शव

चमोली तपोवन सुभाई मोटर मार्ग पर कार के अंदर महिला का जला  शव मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है । जांच में पाया गया है कि कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार संख्या KA 01 AG 0590में एक युवक और युवती बीतें शनिवार को सुभाई में घूमते हुए स्थानीय लोगो को दिखे थे,शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में लोगो को घूमती हुई दिखी थी।यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55,आर नंबर 8,द्वितीय तल,2ND MAIN ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया NGEF कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं।लेकिन देर रात हुई घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं,कार में सवार महिला का कंकाल तो जली कार के अंदर दिखाई दे रहा हैं,लेकिन महिला के साथ घूम रहा पुरुष लापता हैं।ऐसे में लोग हत्या की आशंका भी जताई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *